JanjgirChampa Big Action : कांग्रेस समर्थित नवागढ़ नपं अध्यक्ष के आमरण अनशन के बाद हरकत में आया प्रशासन, कलेक्टर ने व्याख्याता दम्पत्ति को नवागढ़ स्कूल से हटाया, नवागढ़ स्कूल की 2 अन्य महिला व्याख्याता का भी हुआ तबादला, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के हायर सेकेंडरी स्कूल की व्याख्याता दम्पत्ति सन्तोष शुक्ला और ममता शुक्ला को हटाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी ने आमरण अनशन शुरू किया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर ने व्याख्याता दम्पत्ति सन्तोष शुक्ला, ममता शुक्ला को नवागढ़ स्कूल से हटाने का आदेश जारी कर दिया है. साथ ही, नवागढ़ स्कूल की 2 महिला व्याख्याता का भी तबादला किया गया है.

 



दरअसल, नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी ने जिला प्रशासन को कई शिकायत की थी और पुराने आंदोलन का भी हवाला दिया था. इस मामले में जांच टीम भी पहुंची, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो नपं अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी ने आमरण अनशन की चेतावनी दी थी. आज आमण अनशन शुरू किया और शाम होते तक प्रशासन हरकत में आया, जिसके बाद कलेक्टर ने व्याख्याता दम्पत्ति सन्तोष शुक्ला, ममता शुक्ला को हटाने का आदेश जारी कर दिया है, वहीं नवागढ़ स्कूल की 2 अन्य महिला व्याख्याता का भी तबादला कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

इन 4 व्याख्याता का हुआ तबादला
सन्तोष शुक्ला – नवागढ़ से महन्त स्कूल
ममता शुक्ला – नवागढ़ से सलखन स्कूल
सुषमा शुक्ला – नवागढ़ से महुदा स्कूल ( बलौदा ब्लॉक )
नीतू झा – नवागढ़ से मुड़पार स्कूल ( शिवरीनारायण )

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!