JanjgirChampa News : मलखंभ के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के सामने दी हैरतअंगेज प्रस्तुति

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के कुटराबोड़ गांव में मलखम्भ का अभ्यास कर रहे प्रतिभावान बच्चों के मलखंभ प्रांगण का कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को और निखारने के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय सहित सुविधायुक्त मलखंभ प्रांगण निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए.इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों ने कलेक्टर के सामने मलखंभ की हैरतअंगेज प्रस्तुति भी दी. कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे बच्चों के अध्ययनरत स्कूल और कक्षा की जानकारी ली. साथ ही, संबंधित अधिकारी को आगामी सत्र में इन बच्चों का आत्मानंद विद्यालय में दाखिला कराए जाने को कहा. कलेक्टर ने बच्चों के वर्तमान अभ्यास स्थल के आसपास के क्षेत्र के अतिक्रमण मुक्त रखे जाने के निर्देश दिए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!