JanjgirChampa Big News : शिवरीनारायण के महानदी पुल के स्लैब में मिला कंकाल, मेडिको लीगल जांच के लिए भेजा गया कंकाल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के महानदी पुल के स्लैब में कंकाल मिलने का मामला सामने आया है. इसकी सूचना मछली पकड़ने गए मछवारों ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को मेडिको लीगल जांच के लिए भेजा गया है. 4 से 6 माह पुराना कंकाल होने की आशंका जताई जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत ने बताया कि आज शिवरीनारायण के महानदी पुल के स्लैब में 5 से 6 माह का पुराना कंकाल मिला है, जिसे मेडिकोलीगल जांच के लिए भेजा गया है. जिस तरह कंकाल महनदी पुल के स्लैब में दबा मिला है, उससे प्रतीत हो रहा है कि महानदी के किनारे दबी लाश पानी के बहाव में बहकर आई होगी. उनका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही जांच आगे बढ़ पाएगी.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!