Janjgir Follow-Up News : 13 साल की बच्ची का कंकाल मिलने का मामला, हड्डी को मेडिको लीगल जांच के लिए बिलासपुर भेजा गया, पुलिस को रिपोर्ट मिलने का इंतजार, SP ने जांच के लिए गठित की विशेष टीम

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तिवारीपारा खरौद में 13 साल की बच्ची का कंकाल मिलने के मामले में हड्डी को मेडिको लीगल जांच के लिए बिलासपुर भेजा गया है. फिलहाल, रिपोर्ट अभी नहीं आई है. पुलिस का कहना है, रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह पता चलेगा कि बच्ची की मौत, आखिरकार कैसे हुई थी ?

 



दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की है. टीम में 2 एसडीओपी और थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है. पुलिस द्वारा कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं और परिजन के बयान के आधार पर भी सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है.
तिवारीपारा के खरौद के मानसिंह सारथी की 13 वर्षीय बेटी बेबी सारथी, 29 जून को अचानक लापता हो गई थी. मासूम बच्ची घर से दुकान कुछ सामान लेने निकली थी, फिर उसका कुछ पता नहीं चला था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

परिजन की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी. इस बीच 15 जुलाई को तिवारीपारा में उसके घर से कुछ ही दूरी पर तालाब किनारे बच्ची का कंकाल मिला था. घटना की गम्भीरता को देखते हुए बिलासपुर से फोरेंसिक ( FSL ) की टीम मौके पर पहुंची थी. बच्ची का जो कंकाल मिला था, उसमें शरीर का पूरा हिस्सा नहीं था. परिजन ने उसके कपड़े से पहचान की थी, क्योंकि लापता के दिन उसने जो कपड़ा पहना था, वही कपड़ा कंकाल के साथ मिला है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

फिलहाल, पुलिस को मेडिको लीगल जांच रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट से ही खुलासा होगा कि आखिर मासूम बच्ची की मौत कैसे हुई थी. घटना के हालात को देखकर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची की हत्या की गई है. हालांकि, पुलिस की तफ़्तीश और मेडिको लीगल रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!