JanjgirChampa FIR : कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र से मारपीट करने वाले सरपंच के भाई सहित 4 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खोखरी गांव में कॉलेज में पढ़ने वाले अंतिम वर्ष के छात्र से मारपीट करने वाले सरपंच के भाई सहित 4 लोगों नरेंद्र विश्वकर्मा, सरपंच के भाई खिलेश्वर साहू, खगेश्वर साहू, दुकालू साहू के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खोखरी गांव के मनहरण साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह B.com अंतिम वर्ष का छात्र है. 08 मार्च को होलिका दहन के समय गांव में था. उसके कुछ देर बाद वह अपने दोस्त विनय साहू के घर सोने जा रहा था और गांव के बाजार पारा आंगनबाड़ी पहुंचा था, तभी गांव के नरेंद्र विश्वकर्मा आया और टंकी को क्यों तोड़े होकर मारपीट करने लगा.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

नरेंद्र ने गांव के सरपंच दीपक साहू के भाई खिलेश्वर साहू को फ़ोन करके बुलाया. उसके साथ कोटवार जवाहर लाल एवं उसके साथी खगेश्वर साहू, दुकालू साहू आये. इसके बाद नरेंद्र विश्वकर्मा, खिलेश्वर साहू, खगेश्वर साहू एवं दुकालू साहू ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने सरपंच के भाई खिलेश्वर साहू और नरेंद्र विश्वकर्मा, खगेश्वर साहू, दुकालू साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!