JanjgirChampa Big News : महिला का कंकाल मिला, नहर किनारे खेत में मिला कंकाल, बिर्रा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी गांव के नहर किनारे खेत में बुजुर्ग महिला का कंकाल मिला है. पुलिस के मुताबिक, कंकाल 20 दिन पुराना है. अभी उसकी पहचान नहीं हुई है. कपड़े के आधार पर पहचान करने पुलिस जुटी हुई है.

 



तालदेवरी गांव में जैसे ही यह खबर फैली कि नहर किनारे खेत में कंकाल मिला है. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना के बाद मौके पर बिर्रा पुलिस की टीम पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की. फिलहाल, कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के द्वारा पहचान करने लगातार प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!