JanjgirChampa Big News : जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया में आएगी गति, कलेक्टर ने किया प्रस्तावित मेडिकल कालेज स्थल का निरीक्षण, प्रकरण तैयार कर अग्रिम आधिपत्य सौंपने तहसीलदार, एसडीएम को दिए निर्देश, इस गांव में मेडिकल कॉलेज खोलने स्थल का किया गया निरीक्षण… पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. जिले में मेडिकल कॉलेज का सपना जल्दी ही पूरा होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में दी गई मेडिकल कालेज की सौगात को पूरा करने शासन एवं जिला प्रशासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाहियां की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं अपर कलेक्टर एस. पी वैद्य ने आज जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुटरा में प्रस्तावित मेडिकल कालेज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

 



कलेक्टर ने प्रस्तावित मेडिकल कालेज हेतु चयनित स्थल के संबंध में एसडीएम जांजगीर श्रीमती नंदिनी कमलेश साहू और तहसीलदार पवन कोसमा को निर्देशित किया कि संचालक स्वास्थ्य सेंवाएं को भू-आबंटन हेतु प्रकरण तैयार कर अग्रिम आधिपत्य सौंपने हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जाए।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले में प्रवास के दौरान यहां के जनप्रतिनिधियों की मांग पर मेडिकल कॉलेज खोलने की सहमति जताई थी। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा है कि जिले के नागरिकों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य मुहैया हो, यह उनकी प्राथमिकता में है। जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए स्थल संबंधित कोई समस्या न हो, इसके लिए जांजगीर तहसील अंतर्गत ग्राम कुटरा में लगभग 125 एकड़ भूमि का चिन्हांकन किया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

अब इसे संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ शासन को आबंटन के लिए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके साथ ही स्थल तक पहुचने के लिए मार्ग का चयन करने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गांव के सरंपच भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!