JanjgirChampa Bike Thief : ससहा मेला घूमने आए व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ पामगढ़ थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र ससहा गांव में मेला घूमने बिलासपुर जिले से आए व्यक्ति की बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुंज सिंह पटेल ने बताया कि वह मनवा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर का रहने वाला है. 09 मार्च 2023 को ससहा गांव मेला घूमने आया था और आरा मिल के पास बाइक क्रमांक CG 22 G 6769 को खड़ी करके मेला घूमने चला गया था. वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. मामले में पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!