JanjgirChampa Filmy Drama : …जब युवक चढ़ गया पेड़ पर, पुलिस की समझाइश के बाद नीचे उतरा युवक, घण्टों चला ड्रामा… ये थी युवक की डिमांड, जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल गांव का युवक पेड़ पर चढ़ गया, जो परिजन और ग्रामीणों के कहने पर भी नीचे नहीं उतर रहा था. मामले की जानकारी मुलमुला पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश से युवक नीचे आने को राजी हुआ. इससे मौके पर उपस्थित परिजन और ग्रामीण राहत की सांस ली. इस तरह मौके पर घण्टों तक युवक का ड्रामा चला.मुलमुला थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि बनाहिल गांव में एक युवक पेड़ पर चढ़ गया है. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. बनाहिल गांव के भाठापारा निवासी 21 वर्षीय युवक रामकुमार केंवट पेड़ पर चढ़ा हुआ था. परिजन और ग्रामीणों की समझाइश के बाद भी वह नीचे नहीं आ रहा है. युवक से ऊपर चढ़ने का कारण पूछने पर युवक ने बताया कि उसके परिजन शादी करने और काम करने लिए दबाव बना रहे थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

इस पर पुलिस ने युवक के परिजन और युवक रामकुमार को समझाइश दी. इसके बाद युवक पेड़ से नीचे आया. युवक के नीचे उतरने के बाद परिजन के साथ ग्रामीण और पुलिस ने राहत की सांस ली.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!