JanjgirChampa FIR : हाइवा गाड़ी को रोककर ड्राइवर और हेल्पर से मारपीट का मामला, बाइक सवार 3 युवकों के खिलाफ पामगढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के रसौटा नाला पुल के पास हाइवा गाड़ी रोककर ड्राइवर और हेल्पर से मारपीट करने वाले अज्ञात बाइक सवार 3 युवकों के पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 341, 427, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेहंदी निवासी महबूब खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हाइवा वाहन क्रमांक CG 11 AB 2225 में हेल्पर चंद्रशेखर बर्मन के साथ कोड़ाभाट से मेहंदी जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

उसी समय रसौटा नाला पुल के पास बाइक में सवार तीन युवक आए और रास्ता रोककर हाथ में रखे डंडे से शीशा को तोड़कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. इससे ड्राइवर और हेल्पर को चोट आई है. मामले में पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!