JanjgirChampa FIR : महिला रसोइया से मारपीट करने वाले 3 व्यक्तियों के खिलाफ मुलमुला थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के गर्ल्स छात्रावास की महिला रसोइया से मारपीट करने वाले तीन व्यक्ति सन्तोष टंडन, सत टंडन, वीरेंद्र टंडन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरसअल, झलमला गांव की नागेश्वरी निराला ने बताया कि वह नरियरा गांव के गर्ल्स छात्रावास में रसोइया का काम करती है. शराब के नशे में संतोष टंडन, उसका बेटा सत टंडन और गांव का वीरेंद्र टंडन को गली में गाली-गलौज देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे. बीच-बचाव करने आई उसकी सास फुलेश्वरी निराला, चाचा ससुर डाहरुराम निराला, ससुर बेटा संदीप निराला इन लोगों से भी मारपीट करने लगे. इससे सभी को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

मामले में मुलमुला पुलिस ने आरोपी व्यक्ति संतोष टंडन, सत टंडन, वीरेंद्र टंडन के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

Related posts:

error: Content is protected !!