JanjgirChampa FIR : शिवरीनारायण में टैटू बनाने वाले युवक से मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने टैटू बनाने वाले युवक से मारपीट करने वाले आरोपी तीन युवक जितेंद्र नायक, संदीप नायक, राहुल नायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण के भोगहापारा में रहने वाले युवक दीपक यादव, ने बताया वह हाथ में टैटू बनाने का काम करता है और घर के सामने मोहल्ले में सूर्या यादव के साथ जितेंद्र नायक, संदीप नायक झगड़ा कर रहे थे. जितेंद्र नायक ने दीपक के पिता के साथ गाली-गलौज की. इस पर गाली देने से मना करने पर जितेंद्र नायक, संदीप नायक साथ ही बुलेट में आए राहुल नायक ने गाड़ी से लोहे की रॉड में साथ मारपीट की. इससे युवक दीपक यादव को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने तीनों आरोपी युवक जितेंद्र नायक, संदीप नायक और राहुल नायक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!