JanjgirChampa News : प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पांडेय के प्रयास से 2 लोगों के इलाज के लिए मिली आर्थिक मदद, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के तहत 14 लाख 90 हजार की मिली स्वीकृति

जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से ग्राम खोखरा जांजगीर निवासी अनुराग सूर्यवंशी पिता रामनारायण सूर्यवंशी एवं ग्राम कुरियारी शिवरीनारायण के मन्नूलाल कश्यप पिता अर्जुनलाल कश्यप के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजनांतर्गत क्रमशः 7.06 लाख और 7.84 लाख रुपये की स्वीकृति हुई है । जल्द ही अब इन दोनों के एम्स रायपुर में इंडोव्हेस्कुलर इमबोलाइजेशन की सर्जरी पश्चात आंखों की खोई हुई रौशनी वापस आ जायेगी। खोखरा निवासी रामनारायण सूर्यवंशी के पुत्र अनुराग सूर्यवंशी का अचानक सिर दर्द के पश्चात आंखों की रौशनी धीरे धीरे चली गयी , इलाज के लिए भाग दौड़ के पश्चात पता चला कि सर्जरी के लिए सात लाख से ज्यादा की राशि लगनी है उन्होंने प्रदेश सचिव इंजी. रवि पाण्डेय से संपर्क किया।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

उन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन देने को कहा और राशि स्वीकृत कराने के प्रयास के दौरान इंजी. पाण्डेय के संज्ञान में इसी बीमारी से ग्रसित ग्राम कुरियारी शिवरीनारायण के मन्नूलाल कश्यप की जानकारी मिली। इंजी. पाण्डेय ने दोनों मरीजों की राशि स्वीकृत कराने प्रयास किया। राशि स्वीकृति के पश्चात दोनों मरीजों से मुलाकात करने प्रदेश सचिव एम्स हॉस्पिटल रायपुर जाकर मुलाकात की और स्वीकृत राशि की जानकारी दिए । जानकारी मिलने पर दोनों गरीब परिवार के लोगों के चेहरे में मुस्कान और खुशी छा गयी ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

अब सर्जरी पश्चात जल्द ही अनुराग अपने छोटे छोटे तीन बच्चों को और मन्नू अपने परिवार वालों को देख सकेंगे।। इसके लिए इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रदेश के संवेदन शील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया, जिनकी योजना से प्रदेश की गरीब जनता को बड़ी से बड़ी सर्जरी के लिए राशि उपलब्ध हो जा रही है।।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!