Champa News : चांपा में राष्ट्र सेविका समिति के प्रशिक्षण वर्ग का समापन, 66 मातृशक्तियों ने लिया प्रशिक्षण, 8 वर्षीय प्रतिभागी ट्विंकल की प्रस्तुति रहा आकर्षण का केन्द्र

चांपा. सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में राष्ट्र सेविका समिति, कोरबा विभाग द्वारा आयोजित प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग का समापन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ अनेक जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस प्रशिक्षण वर्ग में कोरबा, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले से आईं 66 मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर सेविकाओं द्वारा मनोरे, दण्ड, नियुद्ध, योग एवं योगचाप की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनों को आकर्षित किया।

 



कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्राजक्ता देशमुख (प्रांत कार्यवाहिका) ने अपने उद्बोधन में कहा कि समिति 90 वर्षों से महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के कार्य में सतत सक्रिय है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त मातृशक्तियों को समाज में सेवा, संस्कार और संगठन को मजबूत करने की प्रेरणा दी।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता विद्या राठौर उपस्थित रहीं, जिन्होंने सेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं की भूमिका को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

समापन सत्र में पूरे कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर मंजूषा पाटले द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रबंधिका के रूप में सुनीता सोनसरे, सरस्वती गवेल, अमृता पाण्डेय एवं मंजूषा पाटले ने पूर्ण समय देकर व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।
कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य द्वारा विशेष सेवाएं प्रदान की गईं और उन्होंने पूरे वर्ग में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस दौरान इंजीनियर मंजूषा पाटले की पुत्री ट्विंकल पाटले ने भी पूरे प्रशिक्षण में भाग लेते हुए मनोरे के प्रत्यक्षिक सहित दण्ड, नियुद्ध, योग एवं योगचाप में सराहनीय प्रदर्शन किया, जिससे वह विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
समापन समारोह ने उपस्थित जनों में राष्ट्र सेवा, अनुशासन और संगठन के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया तथा महिलाओं की सशक्त भूमिका को पुनः स्थापित किया।

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!