न्यायमूर्ति शैलेंद्र कुमार का निधन, अपने ‘ब्लॉग’ पर संपत्ति की घोषणा कर हुए थे चर्चित

बेंगलुरु. अपनी संपत्ति की घोषणा एक ‘ब्लॉग’ पर करने वाले ‘कर्नाटक उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वी शैलेंद्र कुमार का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। वह वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा हैं, जो नयी दिल्ली में वकालत के पेशे में है।



उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, न्यायमूर्ति शैलेंद्र कुमार ने खुद की और अपनी पत्नी की निजी संपत्ति की घोषणा एक व्यक्तिगत ‘ब्लॉग’ पर की थी। इसके बाद, तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन ने न्यायमूर्ति कुमार की आलोचना की थी, जिन्होंने उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संपत्ति की घोषणा का विरोध किया था।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : पोता में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में जपं अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

कर्नाटक उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपनी संपत्ति की घोषणा करने की अनुमति नहीं मिलने पर न्यायमूर्ति कुमार ने अपने व्यक्तिगत ‘ब्लॉग’ पर इसकी घोषणा की थी।

कर्नाटक उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश पी.डी. दिनाकरन जब जमीन हड़पने के आरोपों का सामना कर रहे थे, तब न्यायमूर्ति कुमार ने अपने ब्लॉग पर उन्हें एक खुला पत्र लिख कर उनसे इस्तीफा देने और अपनी संपत्ति सरकार को सौंपने का अनुरोध किया था। बाद में, न्यायमूर्ति दिनाकरन का तबादला सिक्किम उच्च न्यायालय कर दिया गया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

error: Content is protected !!