छत्तीसगढ़ : SP की अंगुली, तो ASP का टूटा हाथ, निरीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल… झंडा विवाद पर भीड़ हिंसक…

कवर्धा. गोंडवाना समाज के झंडा के अपमान पर भीड हिंसक हो गयी। बेकाबू भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई की है। उग्र भीड़ ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। झड़प में एसपी लाल उमैद सिंह की अंगुली टूट गयी है, वहीं एएसपी का हाथ टूट गया है। झड़प के दौरान एक टीआई का सर फूट गया है, जबकि वहीं कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गये हैं। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी में कई पुलिसवालों को गंभीर चोट आयी है। घटना स्थल पर एसपी जनमजय मोहबे और एसपी डॉ लाल उम्मैद सिंह मौजूद हैं। भीड़ को समझाने की कोशिश जारी है।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

जानकारी के मुताबिक गोंडवाना समाज के सतरंगी झंडा के अपमान को लेकर गोंडवाना समाज के लोग उग्र हो गये। हजारों की संख्या में गोंडवाना समाज के लोग ग्राम राजानंदगांव में बैठक की। बैठक के बाद हजारों लोग मौके के लिए कूच कर गये। गोंडवाना समाज का आरोप है कि 14 फरवरी को दुर्गे भगत के द्वारा ग्राम हॉर्मो में गोंडवाना समाज के झंडे का अपमान किया गया था। जिला अध्यक्ष जे लिंगो के अगुवाई में दुर्गे भगत की गिरफ्तारी को लेकर ये हंगामा हो रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!