Janjgir Big News : बड़ी नहर में पलटा ट्रक, ड्राइवर फंसा रहा ट्रक में, घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल भेजा गया, इस वजह से हुई घटना…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पेंड्री गांव की बड़ी नहर में मुर्गी दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा गया है और घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ड्राइवर को झपकी आने से यह घटना हुई है. मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है. इसके बाद पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर मुर्गी का दाना लेकर बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था तभी. ट्रक ड्राइवर को झपकी आ गई. इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पेंड्री गांव के बड़ी नहर में जा पलटा. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक में फंसा रहा. जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के बाद से मौके पर लोगों की भीड़ है और सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

मामले में यह भी बात सामने आई है कि ट्रक ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह घटना घटित हुई है. ट्रक ड्राइवर मुर्गी का दाना लेकर बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था तभी जांजगीर क्षेत्र के पेंड्री गांव में यह घटना हुई है. फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!