Kisaan School Training : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में महिलाओं को दिया गया ‘मधुमक्खी पालन’ का प्रशिक्षण, जिले के साथ ही कोरबा जिले की महिलाएं भी शामिल हुईं

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में महिलाओं को 2 दिवसीय ‘मधुमक्खी पालन’ का प्रशिक्षण दिया गया. इस ट्रेनिंग में जिले के साथ ही कोरबा जिले की महिलाएं भी शामिल हुईं.

 



ट्रेनर एसएस ठाकुर ने बताया कि किसान स्कूल में अलग-अलग तरह से खेती को लेकर ट्रेनिंग दी जा रही है. इस बार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने ‘मधुमक्खी पालन’ का प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने बताया कि पहले जो मधुमक्खी होता था, वह काटता था, लेकिन ट्रेनिंग के लिए प्रयुक्त मधुमक्खी से ऐसी कोई समस्या नहीं होती. इस तरह मधु उत्पादन में कोई परेशानी नहीं होती. आज मार्केट में मधु की काफी डिमांड है. घर बैठे महिलाएं मधुमक्खी पालन कर सकती हैं और अच्छी आमदनी अर्जित कर सकती हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

महिलाओं का कहना है कि ट्रेनिंग से बढ़िया जानकारी मिली है. यहां हम महिलाओं को कार्य सीखकर आर्थिक रूप से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. घर में रहकर भी इस काम को किया जा सकता है.

आपको बता दें, देश के पहले किसान स्कूल में किसानों और महिलाओं को आगे बढ़ाने लगातार अलग-अलग ट्रेनिंग दी जा रही है. पिछले दिनों महिलाओं को मिल्की मशरूम की ट्रेनिंग दी गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!