JanjgirChampa Big News : कांग्रेस समर्थित नवागढ़ नपं अध्यक्ष बैठे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर, हायर सेकेंडरी स्कूल नवागढ़ की व्याख्याता दम्पति को हटाने की मांग

जांजगीर-चाम्पा. कांग्रेस समर्थित नवागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया है. नपं अध्यक्ष की 2 सूत्रीय मांग है. एक हायर सेकेंडरी स्कूल की व्याख्याता दम्पति को हटाने की मांग तो दूसरी नवागढ़ में ओपन स्कूल का परीक्षा केंद्र बनाने की मांग है. तहसील कार्यालय के सामने किए जा रहे आंदोलन में जमकर नारेबाजी की जा रही है. नपं अध्यक्ष के आमरण अनशन के समर्थन में अन्य लोग भी पहुंचे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दरअसल, नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी ने हायर सेकेंडरी स्कूल की व्याख्याता दम्पत्ति सन्तोष शुक्ला और ममता शुक्ला को हटाने की मांग को लेकर अफसरों को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद जांच के लिए टीम पहुंची, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो नपं अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी आज से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!