जानिए ऐसा क्या हुआ, जो प्रधान आरक्षक ने पत्नी को किया आग के हवाले, खुद भी लगाई फांसी, बड़ी खबर को विस्तार से पढ़िए…

जबलपुर. पुलिस विभाग में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जबलपुर पुलिस की डीएसबी शाखा में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार चौधरी ने पारिवारिक कलह के चलते पड़ोसी जिले नरसिंहपुर के जंगल मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मृतक सुरेश चौधरी का शव नरसिंहपुर जिले के बरहटा गांव से लगे सोन घाट के जंगलों में लटका हुआ मिला. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं जबलपुर पुलिस के साथ नरसिंहपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



दरअसल, नरसिंहपुर जिले के मुगवानी थाना अंतर्गत बरहटा गांव में रहने वाले सुरेश कुमार चौधरी जबलपुर में पुलिस के डीएसबी विभाग में पदस्थ था. मृतक सुरेश चौधरी को हाल ही में आरक्षक से पदोन्नत कर कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया गया था, जिसके बरगी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन मृतक सुरेश चौधरी ने 17 मार्च को अपने घर नरसिंहपुर के बरहटा गावं जाने के लिए 1 दिन की पुलिस विभाग से छुट्टी ली थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : मुलमुला मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर चलाया जनसंपर्क अभियान...

गांव जाने से पहले मृतक सुरेश चौधरी का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुमित्रा बाई से झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर आरक्षक सुरेश चौधरी ने पत्नी सुमित्रा को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया और मोटर सायकिल से नरसिंहपुर के लिए निकल गया, लेकिन इसी दौरान सुरेश चौधरी ने घर जाने की वजाए नरसिंहपुर के बरहटा गांव में लगे सोन घाट के जंगल में बरगद के पेड़ से फांसी लगा ली.

जंगल में लाश लटकने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें पुलिस ने पाया कि शव दो से तीन दिन पुराना है. शिनाख्ती में जुटी पुलिस को मृतक के कपड़ो में आई कार्ड मिला और शव से कुछ दूरी पर सुरेश की सरकारी बाइक भी मिली, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहपुर जिला मुख्यालय भेज दिया. फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : मुलमुला मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर चलाया जनसंपर्क अभियान...

घटना के मृतक आरक्षक सुरेश चौधरी की पत्नी को जबलपुर मेडिकल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां सुमित्रा की हालत नाजुक बनी हुई है. जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी से अभी पूछताछ नहीं हो सकती है,लेकिन मृतक की पत्नी के पास से एक पत्र मिला है, जिसमे उसने अपने पति सुरेश को घटना के लिए बेकसूर बताया है. बहरहाल दोनों जिले की पुलिस पूरे मामले की जांच जुट गई है. पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस परिजन से पूछताछ करेगी, उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : मुलमुला मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर चलाया जनसंपर्क अभियान...

error: Content is protected !!