पिछले 23 सालों में कोई नहीं तोड़ पाया Hrithik Roshan का ये Record, ऐसा कारनामा करने वाले इंडिया के पहले स्टार…

ऋतिक रोशन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता के रुप में होती है। ऋतिक आज के समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता मे से एक है।



ऋतिक ने साल 2000 की फिल्म कहो ना प्यार है से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके आपोजिट अमीषा पटेल नजर आई थी। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया।

कहो ना प्यार है साल 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। 2000 के दशक से लेकर अब तक ऋतिक रोशन जैसा डेब्यू किसी भी स्टार का नहीं हुआ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

ऋतिक रोशन को अपनी पहली फिल्म से वो सफलता मिली जितनी सलमान को मैन प्यार किया के लिए मिला था। ऋतिक रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे।

फिल्म में ऋतिक रोशन का लुक, स्टाइल और धांसू बॉडी देखकर लड़कियां दीवानी हो गई थी। मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें करीब 30 हजार शादी के प्रपोजल तक मिले थे। वैसे, ऋतिक को बॉडी बनाने में सलमान खान ने मदद की थी।

कहो ना प्यार है का नाम सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म ने कुल 102 अवॉर्ड जीते और इसका नाम ल‍िम्‍का बुक ऑफ र‍िकॉर्ड्स में दर्ज क‍िया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

इस फिल्म के लिए राकेश रोशन को पहली बार निर्माता और निर्देशक के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के लिए ऋतिक रोशन को एक ही फिल्म में यह दोनों पुरस्कार भी मिल गया। ऋतिक रोशन ऐसा कारनामा हिंदी फिल्मों के पहले स्टार है। साथ ही अवॉर्ड के मामलें में भी ऋतिक की इस फिल्म को कोई पछाड़ नहीं पाया।

error: Content is protected !!