Champa Thief चोरी की प्रयास करने वाले 2 आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी फरार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने चोरी की प्रयास करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनो आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है एवं एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, उमेश बांदे ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इमरान, ओमप्रकाश और एक अन्य व्यक्ति लोहे के एंगल को चोरी कर के ले जा रहे थे, तभी फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों ने तीनों चारों को पकड़े थे. फिर तीनों चोरों ने सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग गए थे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

उमेश बांदे की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 379,511और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, तभी आरोपी ओमप्रकाश कंवर और दौलत राम यादव को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है एवं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!