छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दुःखद खबर : रील बनाते वक्त छत से गिरकर छात्र की मौत, कॉलेज की छत पर चढ़कर बना रहा था वीडियो… जांजगीर-चाम्पा जिले का रहने वाला था छात्र… डिटेल में पढ़िए…

बिलासपुर. बिलासपुर में कॉलेज की छत से गिरकर एक स्टूडेंट की मौत हो गई है. रील बनाने के दौरान ये हादसा हुआ है. बताया जा रहा है स्टूडेंट, दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ा था, तभी रील बनाने के दौरान उसका पैर स्लीप हो गया और स्टूडेंट छत से नीचे गिर गया. सिर में चोट लगने से स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दिया है.

 



दरअसल, मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां जांजगीर के सरखों गांव निवासी 20 वर्षीय आशुतोष साव शहर में रहकर साइंस कॉलेज में पढ़ाई करता था. आशुतोष सेकेंड इयर का छात्र था. बताया जा रहा है, आशुतोष रोजाना की तरह आज भी कॉलेज पहुंचा था. क्लासेस नहीं होने के कारण वो दोस्तों के साथ कैंपस में ही घूमते – घूमते रील बनाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ गया.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

दौरान आशुतोष रील बनाने के लिए छत के छज्जे और छत में अलग-अलग जगहों पर पोज दे रहा था। तभी अचानक उसका पैर स्लीप हो गया और वह छत से सीधे नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया. हादसे में सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इधर स्टूडेंट की मौत की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई. जिसपर सरकंडा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया है

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

इधर जांजगीर के सरखों गांव से बिलासपुर में पढ़ने आए आशुतोष साव के परिजन में शोक की लहर दौड़ गई है. उन्हे क्या मालूम था कि जिस कलेजे के तुकड़े को पढ़ाई करने के लिए खुद से दूर कर रहे है, वे वहां जाकर हमेशा के लिए दूर हो जाएगा.

बहरहाल इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के रील और वीडियो बनाने के इस शौक और प्रचलन पर सवाल खड़े किए हैं. जान जोखिम में डालकर इस प्रकार की रील बनाने के दौरान तमाम हादसे हो रहे हैं. फिर भी अधिकतर युवा इन हादसों को अनदेखा कर खतरा मोल लेते हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!