Baloda News : पत्नी ने पति को पीटा, दांतों से काटकर और नाखूनों से खरोचकर किया लहूलुहान, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के डोंगीपेंड्री गांव में पति ने पत्नी के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज कराया है. मामले में पुलिस ने पत्नी के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(2), 115(2) के तहत FIR दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश माथुर ग्राम डोंगीपेंड्री, जो पेशे से ट्रैक्टर ड्राइवर है, जिसकी शादी 12/07/2024 को संजना माथुर से हुई है. रोज की तरह पति, घर में खाना बनाकर खाने के लिए उसे बुलाने के लिए गया. बाहर से घर में पत्नी को आते देखकर पति के पूछने पर पत्नी ने पति से मारपीट की और फिर दांतों से पति के मुंह को काटकर लहूलुहान कर दिया. साथ ही, नाखूनों से खरोच दिया. फिर पति ने जान बचाकर कमरे में खुद को बंद कर लिया. इस तरह पति, अपनी पत्नी से बेहद परेशान है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!