Sakti Big News : जैजैपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी की कार को ठोकर मारने वाले पिकअप वाहन के खिलाफ केस दर्ज, घटना के बारे में प्रेस कांफ्रेंस करके किया खुलासा, ये कही बड़ी बात… पढ़िए…

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के चिखलरौंदा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चन्द्रा की कार को ठोकर मार दी. कार सड़क के नीचे गड्ढे में जा गिरी. कार में अनिल चन्द्रा, उनका बेटा और ड्राइवर सवार थे. उन्होंने ठोकर मारने वाले पिकअप वाहन के खिलाफ जैजैपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चन्द्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वे हमेशा की रोज की तरह रात में चिखलरौंदा साइड घूमने गए हुए थे, तब वापस आते वक्त मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी कार को ठोकर मार दी. इससे गाड़ी तीन-चार पलटी खाकर सड़क नीचे गड्ढे में जा गिरी.उन्होंने बताया कि यह घटना राजनीतिक षड्यंत्र है. इससे पहले भी उनके घर में 2 बार चोरी हो चुकी है, जिसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है. राजनीतिक विद्वेषवश ऐसी घटना को किसी के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!