सतीश कौशिक की मौत का मामला : दोस्त के फॉर्म हाउस से मिलीं आपत्तिजनक दवाइयां, यहीं हुई थी तबीयत खराब

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत के मामले में नई जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्थित बिजवासन के जिस फॉर्म हाउस में होली खेलने के बाद सतीश कौशिक की तबीयत खराब हुई और बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई, पुलिस को उसी फॉर्म हाउस से कुछ आपत्तिजनक दवाइयों के पैकेट मिले हैं. फॉर्म हाउस सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू का है.

 



पुलिस यह पता लगा रही
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फॉर्म हाउस से बरामद आपत्तिजनक दवाइयों के पैकेट किसके लिए थे? किसने इस्तेमाल किए? उनसे सतीश कौशिक का कोई संबंध है या नहीं, ये जांच के बाद साफ होगा.पुलिस को यह भी पता चला है कि विकास मालू पर सालों पुराना एक रेप केस था. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह केस कब और कहां दर्ज किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

इसके अलावा होली वाले दिन फॉर्म हाउस में जो 10 से 12 लोग आए थे, उन गेस्ट की लिस्ट भी तैयार की जा रही है. हालांकि, पुलिस के अधिकारियों का कहना है पोस्टमॉर्टम में कुछ संदिग्ध नहीं आया है. डॉक्टर्स ने इसे हार्ट अटैक ही बताया है. बाकी शरीर मे क्या कुछ था, वो पूरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा. इसके लिए बिसरा सैंपल प्रिजर्व करवा दिया गया है.

पुलिस को अस्पताल से मिली जानकारी
सतीश कौशिक को अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस को किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. फोर्टिस अस्‍पताल में अंदर जाने से पहले ही सतीश कौशिक ने दम तोड़ दिया था. तब अस्पताल की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई. क्योंकि ये दिल्ली से गए थे, तो दिल्ली पुलिस ने तय किया कि इनका पोस्टमॉर्टम दिल्ली के हरिनगर के दीन दयाल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जो लोग सतीश कौशिक को अस्पताल लेकर गए पुलिस उनसे संपर्क में है. पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच में जुट गई है. ऐसा माना जा रहा है कि जल्‍द ही मौत की वजह साफ हो जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी, घोटाले को लेकर नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नारेबाजी के साथ किया विरोध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन
error: Content is protected !!