जेब्रा को पालतू बनाकर रखना पड़ा शख्स को भारी, काटकर अलग कर दिया हाथ! पुलिस ने ऐसे छुड़ाया जानवर से पीछा

आमतौर पर लोग अपने घरों में कुत्ते, बिल्ली, गाय, खरगोश जैसे जीव पालना पसंद करते हैं. पर सोशल मीडिया वीडियोज में आपने देखा होगा कि कुछ देशों में तो लोग शेर-चीता, अजगर जैसे जीवो को भी पालने के शौकीन होते हैं. इसी शौक ने एक व्यक्ति को खतरे में डाल दिया जिसे जेब्रा पालने का शौक था. अमेरिका में रहने वाले एक बुजुर्ग शख्स के लिए उसका पालतू जेब्रा (Pet Zebra bite off arm) काल बन गया. बड़ी मुश्किल से उसकी जान बच सकी.

 



ऑडी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के ओहियो में बीते 12 मार्च को एक चौंकाने वाली घटना घटी. पिकअवे काउंटी शेरिफ ऑफिस में शाम के साढ़े 5 बजे एक कॉल आया जिसमें एक व्यक्ति ने हड़बड़ाहट में बताया कि 72 साल के एक शख्स पर उसके पालतू जेब्रा ने हमला कर दिया है. ये सुनकर पहले तो पुलिसवाले भी चौंक गए क्योंकि उन्हें लगा आखिर जेब्रा कौन पालता है! वो तुरंत ही मौके पर पहुंच गए और वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

जेब्रा को गोली मार छुड़ाया पीछा

एक शख्स अपने फार्म पर जमीन पर पड़ा था और उसके हाथ से बेहिसाब खून निकल रहा था. जब उन्होंने नजदीक से देखा तो उसका हाथ कटकर अलग हो चुका था. शख्स के आसपास एक जेब्रा टहल रहा था. उसे देखकर पुलिसकर्मी समझ गए कि वो बहुत ज्यादा गुस्से में है. जेब्रा बार-बार उस व्यक्ति को खदेड़ने की कोशिश में लगा था पर पुलिसकर्मी उसे दूर भगा दे रहे थे.

जैसे ही व्यक्ति को एंबुलेंस में डाला गया, जेब्रा और भी ज्यादा गुस्से में आ गया और पुलिस पर ही हमला करने लगा. तब शख्स के घरवालों ने उन्हें बताया कि इस जेब्रा के सामने जब कोई पीठ घुमाता है तो वो भड़ जाता है. उन्होंने पुलिस को इजाजत दी कि जेब्रा को काबू में करने के लिए वो उसे गोली भी मार सकते हैं. फिर पुलिसवाले ने ऐसा ही किया और उसके माथे पर गोली चला दी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

ओहियो में जंगली जानवरों को पालना है बैन
पुलिस ने दायर की गई रिपोर्ट में बताया कि मैदान में 5-6 मादा जेब्रा थीं, इसलिए शायद वो उनकी रक्षा करने के उद्देश्य से हिंसक हो रहा था. शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर उसके हाथ को जोड़ने में कामयाब रहे.

रिपोर्ट के अनुसार ओहियो में जंगली और दुर्लभ जानवर, जैसे शेर, चीता, कमोडो ड्रैगन, मगरमच्छ आदि को पालना गैर कानूनी है पर जेब्रा को पालने पर कोई रोक नहीं है. सभी इस बात से हैरान हैं कि आखिर जेब्रा ने अपने मुंह से हाथ को कैसे काट दिया!

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!