Street Food : गोड्डा के मोहनपुर में बिकती है यह अनोखी मिठाई, दूर-दूर से चखने आते हैं स्वाद के दीवाने

गोड्डा. झारखंड के गोड्डा जिले के मोहनपुर स्थित हिमांशु मिष्ठान भंडार अपने यहां की एक विशेष प्रकार की मिठाई को लेकर चर्चित है. यह निपुती मिठाई पूरे जिले में सिर्फ इसी दुकान में बनाई जाती है. मोहनपुर के आस-पास के इलाके समेत पहाड़िया आदिवासी के लोग खास कर इस मिठाई को पसंद करते हैं.

 



दुकान के संचालक नारायण देव बताते हैं कि उनके यहां रोजाना 20 किलो निपुती मिठाई की बिक्री होती है. इस दुकान के अलावा जिले में यह मिठाई कहीं और नहीं बनाई व बेची जाती है. झारखंड के पड़ोसी पश्चिम बंगाल में भी इस मिठाई का खासा क्रेज है. नारायण देव की दुकान पर बीते 10 वर्षों से यह मिठाई बन रही है. दूर-दराज से लोग इसे खाने यहां पहुंचते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

खाने के अलावा वो इसको पैक करा कर भी घर ले जाते हैं. निपुती मिठाई 120 रुपये प्रति किलो और पांच रुपये पीस बिकती है. स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सस्ता होने के कारण लोग निपुती मिठाई को अधिक खरीदते हैं.

निपुती मिठाई को बनाने के लिए मैदा, सूजी, बेसन और चौरठ को मिलाकर उसे गूंथा जाता है. इसके बाद छोटे-छोटे आकार में काट कर उसे तेल में तला जाता है. फ्राई करने के बाद इसको चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है. इसके बाद निपुती मिठाई चखने के लिए तैयार हो जाता है. खाने में निपुती हल्की खट्टी और मीठी लगती है. साथ ही, यह खास्ता भी होती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!