AI Artist ने अपनी इमेजिनेशन में दुनिया के सबसे अमीर लोगों को बना दिया गरीब, देखें PHOTOS

आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जो लोगों को हैरान कर रही हैं. यू्ं तो आजकल एआई का कमाल इंटरनेट पर खूब सराहा जा रहा है. हाल ही में गांधी जी की सेल्फी से लेकर ताजमहल के निर्माण तक की तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आईं. हाल ही में एक ऐसी ही AI तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, जिसमें एआई की मदद से दुनिया के सबसे अमीर लोगों को गरीब बना दिया गया है. इन तस्वीरों को देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि, एक तस्वीर में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और अरबपति डोनाल्ड ट्रंप सफेद बनियान पहने झोपड़ी के सामने खड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके बाल बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में मुकेश अंबानी को भी साधारण से कपड़े पहने दिखाया गया है. वहीं बिल गेट्स बिना शर्ट पहने खड़े दिखाई दे रहे हैं. इनके साथ ही वारेन बफेट और मार्क जुकरबर्ग को भी कुछ इसी अंदाज में दिखाया गया है. दुनिया के इन सभी अमीरों को इन तस्वीरों में गरीब दिखाया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट withgokul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. 2 दिन पहले शेयर की गई इन तस्वीरों को 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. तस्वीर देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘स्लमडॉग मिलियनेयर (क्या मैंने किसी को सूची में शामिल करने से चूका?) ‘

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!