Amitabh Bachchan: पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान अमिताभ बच्चन ने सीखा जिंदगी का बड़ा सबक, बताया क्यों छोड़ी थी शराब…इसके बारे में पढ़िए

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन बीते काफी दिनों से बेड रेस्ट पर हैं। दरअसल, अमिताभ अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान चोट लगने से घायल हो गए थे, जिसके बाद से वह अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में वह अपने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में अपडेट करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत में पहले से सुधार है। हाल ही में एक्टर ने फैंस के साथ एक ब्लॉग साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने जीवन से जुड़े एक महत्वपूर्ण किस्से को लेकर बात की है।

 



इस हादसे से मिला सबक
अमिताभ ने सोमवार के दिन अपने ब्लॉग में सिगरेट और शराब को लेकर बात की थी। उन्होंने इस दौरान धूम्रपान और शराब छोड़ने के किस्से के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि किस तरह से पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान उनके साथ पढ़ने वाले दोस्त शराब पीने के लिए साइंस लैब में जमा हुए थे, उसके बाद वह काफी बीमार हो गए थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे से उन्हें अपनी जिंदगी का एक बड़ा सबक मिल गया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

सिगरेट छोड़ने को लेकर भी की बात
एक्टर ने आगे कहा कि शराब और सिगरेट छोड़ने का उनका अपना फैसला था। इस ब्लॉग के दौरान एक्टर ने सिगरेट छोड़ने का तरीका भी बताया था। उन्होंने कहा कि होठों को क्रश करो, यह सिगरेट छोड़ने का एक अच्छा तरीका है। आपको बता दें कि अमिताभ इससे पहले भी कई बार स्मोकिंग को लेकर बात कर चुके हैं और इसे छोड़ने के सुझाव भी बता चुके हैं।

सिगरेट छोड़ने को लेकर भी की बात
एक्टर ने आगे कहा कि शराब और सिगरेट छोड़ने का उनका अपना फैसला था। इस ब्लॉग के दौरान एक्टर ने सिगरेट छोड़ने का तरीका भी बताया था। उन्होंने कहा कि होठों को क्रश करो, यह सिगरेट छोड़ने का एक अच्छा तरीका है। आपको बता दें कि अमिताभ इससे पहले भी कई बार स्मोकिंग को लेकर बात कर चुके हैं और इसे छोड़ने के सुझाव भी बता चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

फैन से मुलाकात है बंद
प्रोजेक्ट के फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद से एक्टर अपने घर पर आराम कर रहे हैं। उन्होंने इसके चलते अपने फैंस से घर के बाहर मुलाकात बंद की हुई है। आपको बता दें कि अमिताभ हर रविवार को अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात किया करते थे।

अमिताभ अपनी सेहत पर दे रहे हैं ध्यान
आपको बता दें फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के आलावा एक्टर के पास कई और भी फिल्में है। फिलहाल अमिताभ अपनी चोट को पूरी तरह से ठीक करने में लगे हुए हैं, ताकि वह जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग पर वापसी कर सकें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!