Bemetara Violence : नौकरी और मुआवजा नहीं हमें न्याय चाहिए, आयुक्त ने दर्ज किया भुनेश्वर साहू के परिजन का बयान

बेमेतरा. बिरनपुर में हिंसक झड़प में मारे गए भुनेश्वर साहू के परिजन का बयान दुर्ग संभाग के आयुक्त द्वारा लिया गया है. मृतक के परिजनों ने इस दौरान अपना बयान तो दर्ज कराया ही है. साथ ही, उन्होंने हत्या करने वाले सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग भी की है.

 



भुनेश्वर साहू की अस्थियों को विसर्जन करने के बाद आज उसके परिजन का बयान दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे द्वारा लिया गया, जिसमें परिजनों ने बिरनपुर में हुई अपने बेटे की बर्बरतापूर्ण हत्या की सारी दास्तान दुर्ग संभाग को बताई है. करीब 40 मिनट तक के बयान को परिजनों ने विस्तारपूर्वक बताया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू ने मीडिया से बात करते हुऐ कहा है कि मुआवजा और नौकरी उनके लिए कोई मायने नहीं रखती है, उन्हे सिर्फ जल्द से जल्द न्याय चाहिए. उनके बेटे की हत्या करने वाले हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, उन्हे सरकार पर विश्वास भी है. इसी बात को लेकर उन्होंने संभाग आयुक्त को भी अपने बयान के माध्यम से भी अवगत कराया है.

दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प में हुई थी भुनेश्वर साहू की हत्या
बेमेतरा के बिरनपुर गांव में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प में भुनेश्वर साहू की हत्या मामले में 11 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है, वहीं राज्य सरकार मुआयजे के रूप में पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और दस लाख रुपय दिए जाने की घोषणा कर चुकी है. आज पीड़ित परिवार का बयान भी संभाग आयुक्त द्वारा लिया जा चुका है. संभाग आयुक्त महादेव कावरे का कहना है, की इस मामले की जांच की जा रही है, पहले भी कुछ लोगो का बयान लिया गया है। और इसे अभी गोपनीय रखा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!