Champa Bike thief : बस स्टैंड के पास से हुई बाइक की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास खड़ी बाइक की चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



रिपोर्ट में द्वारिका प्रसाद चौहान ने पुलिस को बताया है कि वह फल खरीदने के लिए चांपा बस स्टैंड आया था और बस स्टैंड में बाइक को खड़ी कर वह शौचालय गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत, रेत से भरे हाइवा के ऊपर तिरपाल बिछाते वक्त हुआ हादसा, सड़क के ऊपर से गुजरा है 11 केव्ही तार...

जब द्वारिका प्रसाद चौहान बाइक के पास आया तो बाइक क्रमांक CG 11 AN 0717 वहां खड़ी नहीं थी. बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!