Champa News : कोटाडबरी की समस्याओं को लेकर चांपा नगर पालिका सीएमओ के नाम सौंपा गया ज्ञापन, नपा अध्यक्ष से भी मिले स्थानीय लोग

जांजगीर-चाम्पा. चांपा नगर पालिका क्षेत्र के कोटाडबरी की अनेक समस्याओं को लेकर लोगों के द्वारा नगर पालिका के सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा गया. यहां स्थानीय लोगों ने चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत को भी समस्या से अवगत कराया और निराकरण की मांग की.

 



लोगों ने बताया है कि कोटाडबरी में अनेक प्रकार की समस्या है. रोड, पानी की समस्या, तालाब में नहाने के लिए पचरी की समस्या, नाली की समस्या एवं नाली का पानी रोड में जमा होने पर आए दिन घटना होने की समस्या बनी रहती है, इसलिए कोटाडबरी के लोगों के द्वारा नगर पालिका सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा गया और इन समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

लोगों का कहना है कि इन समस्याओं की वजह से काफी परेशानी होती है. इन समस्याओं के निराकरण होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!