Champa Chori : चौकीदार के घर में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के शंकर नगर के शासकीय उचित मूल्य की दुकान के चौकीदार के घर में चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 454 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, रिपोर्ट में चौकीदार रविशंकर पाण्डेय ने पुलिस को बताया है कि वह और उसकी पत्नी, घर में ताला लगाकर ड्यूटी में चले गए थे. जब रविशंकर पाण्डेय की पत्नी घर गई तो देखी कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था. इसकी जानकारी रविशंकर पाण्डेय को दी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

इसके बाद रविशंकर पाण्डेय घर गया तो देखा कि घर में रखे आलमारी खुली हुई थी एवं आलमारी में रखे नगदी रकम 50 हजार रूपए को कोई अज्ञात चोर घर में तोड़फोड़ कर चोरी करके ले गया था. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!