Champa Thief : शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के घठोली चौक के शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



स्कूल की शिक्षिका गायत्री कंवर ने पुलिस को बताया है कि वह स्कूल में ताला लगाकर घर चली गई थी. जब सुबह सहायक शिक्षक स्कूल गई तो देखा कि स्कूल के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : खोखरा में स्थित मां मनकादाई मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की...

अंदर जाकर देखने पर स्कूल में लगे फैन, बच्चों के खेलने का सामान, किचन शेड एवं राशन सामान और स्कूल में तोड़फोड़ कर कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया था. मामले की रिपोर्ट में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत, वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस...

error: Content is protected !!