Janjgir News : जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने बजट पर जताई नाराजगी…

प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह बजट उद्योगपति मित्र अदानी को खुश करने के लिए तैयार किया गया है. राज्य के राजस्व का अधिकांश पैसा बस्तर और सरगुजा में दिया जाना, इस बात को प्रमाणित करती है वैसे भी भाजपा हमेशा जुमलों की पार्टी रही है और इस बार भी बजट के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

सिसोदिया ने कहा कि बजट में युवाओं और बेरोजगारों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है, जो निराशाजनक है। उन्होंने किसानों की भी स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इस बार खरीदे गए धान में हजारों किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं, और बजट में उनके लिए कोई राहत या उपाय दिखाई नहीं दे रहा है।
सिसोदिया ने सरकार से अपेक्षा जताई कि भविष्य में बजट ऐसे उपायों पर ध्यान केंद्रित करे जो युवाओं, बेरोजगारों और किसानों के हित में हों।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!