CHHATTISGARH BREAKING: मंत्री उमेश पटेल हुए घायल, काफिले की गाड़ी ने मंत्री की गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर. पढ़िए विस्तार से…

बिलासपुर: बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। उच्च शिक्षा मंत्री एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त की है, जब मंत्री उमेश पटेल रायपुर से नंदेली (रायगढ़) जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक काफिले की फॉलो गाड़ी ने तेज रफ्तार से मंत्री की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मंत्री उमेश पटेल की वाहन क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं मंत्री भी जख्मी हो गये।

 



 

 

घटना बिल्हा के भोजपुरी टोल प्लाजा के पहले की बतायी जा रही है। घटना में मंत्री उमेश पटेल बाल बाल बच गये। मंत्री के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। रायपुर से नंदेली लौटते वक्त हादसा हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद छत्तीसगढ़ भवन में वो आराम कर रहे हैं। घटना के बाद उमेश पटेल को तत्काल रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्स रे के बाद पैर में गंभीर चोट की बात कही जा रही है। हालांकि उनकी सर की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

 

 

 

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त फॉलो गाड़ी ने मंत्री की गा़डी को टक्कर मारी, उस वक्त आगे-आगे चल रहे मंत्री गाड़ी में ही खाना खा रहे थे। तभी तेज रफ्तार फॉलो गाड़ी ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद तत्काल उन्हें रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन लाये गये।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!