Janjgir Suspect Death : घर के आंगन में बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, FSL की टीम भी पहुंची, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मुनुन्द गांव में घर के आंगन में बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में लाश मिली है और शरीर पर चोट निशान मिले हैं. घटना की गम्भीरता को देखते हुए FSL की टीम भी पहुंची और मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बुजुर्ग की मौत का पता चलेगा.

 



पुलिस के मुताबिक, मुनुन्द गांव में बेदराम यादव अकेले रहता था और परिवार के लोग कमाने-खाने गए हुए हैं. घर के आंगन में बुजुर्ग बेदराम का शव मिला तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना के बाद जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!