अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं छत्तीसगढ़, जांजगीर-भिलाई के कार्यक्रमों में शामिल होकर कर सकते हैं चुनावी शंखनाद, पढ़िए विस्तार से…

रायपुर. चुनावी सरगर्मियां के बीच प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। पूरा कार्यक्रम तो अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि वह अगले महीने के दूसरे सप्ताह में जांजगीर और भिलाई के दौरे पर आ सकते हैं। 15-20 मई के बीच छत्तीसगढ़ दौरे की उनकी संभावित तारीख है।

 



 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी मोदी 4 साल बाद छत्तीसगढ़ आएंगे। वे एक दिन के इस दौरे में दो जिलों में सार्वजनिक कार्यक्रम कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ये दोनों ही जिले राजनीतिक रूप से अहम माने जाते हैं।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के दौरे के साथ ही छत्तीसगढ़ में बीजेपी का चुनावी शंखनाद हो जाएगा। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक जिन दो सार्वजनिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है, उसमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

 

 

 

आपको बता दें कि बीजेपी चुनाव के मिशन मोड पर अभी से ही है। राष्ट्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ आना-जाना बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आए थे, उसके बाद अमित शाह का दौरा भी बस्तर में हो चुका है। अमित शाह हाल के कुछ महीनों में दो बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं। जाहिर है इन सबके बीच बीजेपी चुनावी तैयारियों में जुटी तो हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद चुनावी तैयारियां और जोर पकड़ लेगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

 

 

 

अभी तक के कार्यक्रम के मुताबिक भिलाई आईआईटी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण और जांजगीर चांपा में सुपर एक्सप्रेस हाईवे का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हो सकता है। पीएम मोदी भिलाई में आईआईटी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे चांपा-जांजगीर में छत्तीसगढ़ को उत्तर प्रदेश, बिहार से जोड़ने वाली सुपर एक्सप्रेस हाइवे का शिलान्यास करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!