छत्तीसगढ़ : शराबी ड्राइवर की करतूत से हड़कंप, तीन लोगों को कुचला, 1 की मौके पर ही मौत, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, ट्रक बना तूफान मेल

तिल्दा. तिल्दा शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने एक-एक कर आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों को चपेट में लेते हुए एक दुकान में घुस गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल गए. घायलों को रायपुर रेफर किया गया है.

 



घटनाकारित ट्रक, सेठिया ट्रांसपोर्ट रायपुर की बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8 बजे की है. खाली ट्रक तेज रफ्तार से लहराते हुए आ रही थी, इसी बीच टॉकीज के पास उन्होंने एक कार को चपेट में लेते हुए एक सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और एक-एक कर आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों को टक्कर मारते हुए 2 और लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

चालक के मौत का तांडव को देखते हुए आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक अफरा तफरी मची रही। आखरी में ट्रक एक टीवी फर्नीचर दुकान में घुस गई, जहां चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. घटना रात की होने की वजह से सड़क पर भीड़ कम थी, वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी. पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!