Sakti Arrest : महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले 54 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति गिरफ्तार, जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई, भेजा गया जेल

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के मुक्ता गांव में शिव तालाब से नहाकर अपने घर जा रही, महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले 54 वर्षीय बुजुर्ग चैन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 294, 506, 354, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह नहाकर अपने घर जा रही थी, तभी चैन सिंह यादव रास्ता रोककर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़छाड़ करने लगा. महिला वहां से भागकर अपने घर जाकर अपने पति को यह सब बताई.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

आरोपी चैन सिंह यादव को यह सब करने से मना करने पर पीड़िता महिला के पति पर डंडे से मारपीट करने लगा. इससे उसे पति को चोट आई थी जिसे जैजैपुर के अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया था. मामले में जैजैपुर पुलिस ने आरोपी चैन सिंह यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!