Chhattisgarh : अगले 18 घंटे तक जारी रहेगा झमाझम का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर. अप्रैल के महीने की आज आखिरी तारीख है लेकिन भीषण गर्मी पड़ने की जगह झमाझम बारिश का दौर जारी है तो वहीं छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में यलो तो कई जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अगले 18 घंटे तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

कई सिस्टम एक्टिव होने के कारण मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

बाकि कई जिलों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है और कई जगहों पर वज्रपात, तेज हवाओं की संभावना जताई है। साथ ही बताया कि प्रदेश के सभी संभागों में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!