यो यो हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज, इवेंट मैनेजर को किडनैप करने का लगा आरोप…जानिए पूरा मामला

मुंबई. मुंबई पुलिस को गायक-रैपर यो यो हनी सिंह और उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसमें उन पर एक कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी के मालिक का अपहरण करने और उसे पीटने का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारी ने कहा कि एक कार्यक्रम के निरस्त होने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

एक व्यक्ति ने बुधवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) थाने में शिकायतकर्ता के रूप में कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी मालिक के नाम से शिकायत दी।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने गायक और उनकी टीम के सदस्यों पर अपहरण और हमला करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद बीकेसी पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को बुलाया, लेकिन वह अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस शिकायत की पुष्टि कर रही है और अभी तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सिंह को ‘ब्राउन रंग’, ‘देसी कलाकार’ और ‘लुंगी डांस’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!