पता चल गया कि क्यों सफेद हो जाते हैं बाल, अब Grey Hair को फिर से काला करने का तरीका खोजेंगे वैज्ञानिक

उम्र बढ़ने के बहुत से लक्षण ऐसे होते हैं जो दिखाई नहीं देते. जैसे शरीर अंदर से कैसे बदल रहा है ये नहीं दिखता, लेकिन सफेद बाल सबसे पहले संकेत देते हैं कि अब शरीर पहले जैसा नहीं रहा. हाल ही में किए गए एक शोध से वैज्ञानिक ये जान चुके हैं कि हमारे बाल सफेद क्यों होते हैं.

 



 

 

 

वैज्ञानिकों का मानना है कि उन्होंने पता लगा लिया है कि हमारे बाल आखिर सफेद क्यों होते हैं. उन्होंने एक शोध किया है जिससे अब सफेद बालों को फिर से काला करने या फिर बाल सफेद होने की प्रक्रिया को रोकने के लिए सेल को ऑल्टर करने का ट्रीटमेंट खोजने में मदद मिल सकती है.

 

 

 

शोधकर्ताओं ने चूहों की त्वचा में मौजूद सेल्स पर शोध किया. ये वे स्ल्स हैं जो इंसानों में भी पाई जाती हैं. इन्हें मेलानोसाइट स्टेम सेल (Melanocyte stem cells) या McSCs कहा जाता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

 

 

 

भ्रूण स्टेम सेल (Embryonic stem cells) जो सभी तरह के अलग-अलग अंगों में विकसित होती हैं, उनसे अलग, वयस्क स्टेम सेल अलग तरह से चलती हैं. हमारे बालों के फॉलिकल्स में मेलानोसाइट स्टेम सेल्स हमारे बालों में पिगमेंट बनाने और बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होती हैं.

 

 

 

नए शोध से पता चलता है कि जैसे-जैसे बालों की उम्र होती है, स्टेम सेल्स फंस सकती हैं और परिपक्व होने और बालों के रंग को बनाए रखने की क्षमता खो सकती हैं. कुछ स्टेम सेल जो कई अलग-अलग तरह की कोशिकाओं में विकसित हो सकती हैं, उनमें फॉलिकल्स में ग्रोथ कंपार्टमेंट्स के बीच चलने की खास क्षमता होती है. उम्र होने पर यही सेल्स चलने की क्षमता खो देती हैं, जिसकी वजह से हमारे बाल सफेद होते हैं. सरल भाषा में समझें तो, जब मेलेनिन बनाने वाली स्टेम सेल्स ठीक से काम करना बंद कर देती हैं, तो हमारे बाल सफेद होने लगते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

 

 

 

न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर उनके शोध के नतीजे मनुष्यों के लिए भी काम करते हैं, तो वे सफेद बालों को फिर से काला करने और बाल सफेद होना रोक सकते हैं.

 

 

 

शोध के प्रमुख लेखक क्यूई सन (Qi Sun) का कहना है कि नए मिले मेकैनिज़्म इस बात की संभावना को बढ़ाते हैं कि मेलानोसाइट स्टेम सेल  की यही स्थिति, मनुष्यों में भी मौजूद हो सकती है. अगर ऐसा है, तो इससे जाम हो चुकी सेल्स को बालों के फॉलिकल कंपार्टमेंट में फिर से भेजा जा सकता है और इंसान के बालों को काला करने या सफेद होना रोकने का तरीका मिल सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG Teacher Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी...देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!