Janjgir Big Breaking : पेड़ में 40 फीट की ऊंचाई पर 10 घण्टे तक ड्रामा करने के बाद युवक ने जिला अस्पताल जांजगीर में फांसी लगाने की कोशिश की, परिजन और गार्ड ने युवक की बचाई जान, ऐसी हरकत बार-बार क्यों कर रहा है युवक… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के रैनपुर गांव में पेड़ पर 40 फीट ऊंचाई में चढ़कर 10 घण्टे तक ड्रामा करने वाले युवक ने जांजगीर के जिला अस्पताल के बाथरूम के रोशनदान में गमछे से फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. युवक रामगोपाल यादव ने बाथरूम के दरवाजे को अंदर से बन्द कर दिया था और रोशनदान में फांसी लगा रहा था. उसने कुछ देर तक दरवाजा नहीं खोला तो परिजन को शक हुआ और गार्ड की मदद से दरवाजा को धक्का देकर अंदर गए.परिजन ने देखा कि युवक रामगोपाल यादव, गमछे से रोशनदान में फांसी लगाकर रहा था, जिसके बाद चाकू से गमछे को काटा गया. इससे युवक नीचे गिर गया और उसके चहेरे, सिर में चोट आई है. जिला अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज किया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

इससे पहले, आज युवक सुबह 3 बजे से पेड़ में 40 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया था और 10 घण्टे की काफी मशक्कत के बाद वह उतरा था. उसने इस दौरान भी जमकर ड्रामा किया था. यहां SDRF और बलौदा पुलिस की टीम मौजूद थी.रैनपुर गांव से जिला अस्पताल जांजगीर लाने पर यहां भी युवक ने बाथरूम में फांसी लगा ने की कोशिश की. आज की इन दोनों घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि युवक आखिर बार-बार ऐसी अजीब हरकत क्यों कर रहा है ? परिजन ने बताया है कि पहले भी उसने सुसाइड की कोशिश की थी.3 दिन पहले भी वह पेड़ पर चढ़ गया था. ऐसे हालात में परिजन का कहना है कि प्रशासन को युवक का इलाज सेंदरी बिलासपुर में कराना चाहिए. परिजन का कहना है कि युवक की बार-बार अजीब हरकत से वे भी परेशान हैं. आए दिन वह सुसाइड की कोशिश करते रहता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!