Janjgir Big News : नहर में गिरी रिटायर्ड फौजी की कार, घर की गली से निकलते अनकंट्रोल हुई कार, फिर..

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नहरियाबाबा रोड में आज फिर एक कार गिर गई. कार को रिटायर्ड फौजी चला रहे थे. नहर में कार गिरने के बाद रिटायर्ड फौजी जान बचाकर निकला. अभी मौके पर लोगों की भीड़ है और नहर से कार को निकालने की कवायद जारी है. घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई है.

 



दरअसल, जीएसटी ऑफिस के पास नहरिया बाबा रोड की गली से रिटायर्ड फौजी श्याम राठौर अपनी कार से कहीं जा रहे थे. इस दौरान कार अनकंट्रोल हो गई और नहर में गिर गई. हादसे के बाद रिटायर्ड फौजी श्याम राठौर, जान बचाकर कार से बाहर निकले. अभी मौके पर पुलिस मौजूद है और लोगों की भीड़ है. स्थानीय लोगों की मदद से कार को निकालने की कवायद की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!