Janjgir News : प्रशिक्षण पश्चात् सीसी कैमरा के सामने 35 महिलाओ ने दी परीक्षा, रीपा गौठान पचेड़ा के बिहान की महिलाओ को मिला सब्जी खेती नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण

जांजगीर-चाम्पा. रीपा गौठान पचेड़ा के बिहान की महिलाओ को दस दिवसीय सब्जी खेती नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण के आखिरी दिन ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में सीसी कैमरा के सामने परीक्षा लिया गया। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ आरसेटी के नियंत्रक अरुण कुमार सोनी के निर्देश पर दुर्ग जिले के जागृति साहू और जे बस्वराज ने लिया। जिसमें पचेड़ा गाँव की 35 महिलाएं शामिल हुई।

 



नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पचेड़ा में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले बिहान के महिलाओ को ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर द्वारा निःशुल्क दस दिवसीय सब्जी खेती नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान 35 महिलाओ को उद्यान विभाग के पुटपुरा नर्सरी में भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण के आखिरी दिन दुर्ग जिले की जागृति साहू और जे बस्वराज ने मिलकर सीसी कैमरा के सामने परीक्षा लिया। परीक्षा लिखित, मौखिक और प्रैक्टिकल आदि तीन तरीका से एसओपी के अनुसार लीं गई।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

संस्थान के निदेशक पेत्रुस उड़ेया ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिदिन सुबह और शाम को बायोमेट्रिक अटेंडेंस किया जाता था। प्रशिक्षण में मौसम अनुसार सब्जी, फल, फूल की खेती करने की तकनिकी जानकारी, प्रेक्टिकल, चाट पेपर तैयार कराई गई। संस्थान द्वारा महिलाओ को निःशुल्क कॉपी, किताब, पेन, टोपी, ड्रेस और दोपहर में उनके गाँव में प्रशिक्षण स्थल पर ही भोजन की ब्यवस्था सुनिश्चित किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

प्रशिक्षण को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत आरसेटी के फेकेल्टी अरुण पाण्डेय, उत्तम राठौर, योगेश यादव, किशन रजक और बिहान के पीआरपी रोहिणी कंवर, एफएलसीआरपी और सक्रिय महिलाओ का सराहनीय योगदान रहा।

पीथमपुर में क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण 1 मई से
नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पीथमपुर में 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण आज 1 मई, सोमवार से शुरू किया जा रहा है। प्रशिक्षण में महिलाओ को मशरूम उत्पादन, बागवानी, डेयरी, जैविक खाद, बकरी पालन,मुर्गी पालन, बतख पालन, मछली पालन, खाद्य प्रसंस्करण, मिट्टी उपचार आदि की जानकारी प्रशिक्षण में दी जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!