Sheorinarayan Chori : मदरसा में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये भी जब्त, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

शिवरीनारायण के मदरसा में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी आकाश केंवट और देवव्रत विश्वकर्मा को शिवरीनारायण की पुलिस ने गिरफ्तार की है. पुलिस ने दोनों चोरों के कब्जे से 5 हजार रुपये और अन्य जगह से चोरी के दो लोहे को भी जब्त किया है. मामले में पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया था. 27 से 28 अप्रेल की रात्रि चोरों ने मदरसा में चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

शिवरीनारायण थाना के टीआई विवेक पांडेय ने बताया, मोहम्मद सलीम ने रिपोर्ट लिखाई थी कि मदरसा की आलमारी में लगे लॉक टूटा हुआ था और स्टील की दानपेटी में रखे रुपये की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी. मदरसा की दान पेटी में लगभग 15 से 20 हजार रुपये थे.

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने जांच की तो दो आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई. मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश केंवट और देवव्रत विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है. साथ ही, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!