Janjgir News : जिले में खेलो इंडिया प्रशिक्षण केन्द्र के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 9 अप्रेल को होगा

जांजगीर-चाम्पा. भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अतंर्गत जांजगीर चांपा जिले में खेलो इंडिया का हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र टी.सी.एल. महाविद्यालय जांजगीर में स्वीकृत किया गया है. कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 18 बालक एवं 18 बालिका का चयन किया जाना है. प्रशिक्षण केन्द्र के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल 9 अप्रैल को सुबह 08 बजे से हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र टी.सी.एल. महाविद्यालय जांजगीर में आयोजित किया गया जाएगा.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

error: Content is protected !!