Janjgir News : जिला हॉस्पिटल जांजगीर में कोरोना पीड़ित महिला का कराया गया प्रसव, महिला डॉक्टर की टीम ने संभाली कमान, CMHO ने भी की तारीफ

जांजगीर-चाम्पा. जिला अस्पताल जांजगीर में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया है. प्रसव के बाद बच्चा भी सुरक्षित है. महिला डॉक्टर की टीम ने PPE किट पहनकर कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला का सफल ऑपरेशन किया है, जिसके बाद इस कोशिश की लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह ने भी हेल्थ स्टाफ के प्रयास की प्रशंसा की है.



दरअसल, 25 साल की महिला गर्भवती को 3-4 दिनों से बुखार था. अकलतरा सीएचसी में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई, वहां एंटीजन टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद सीएचसी अकलतरा में हड़कंप मच गया था. महिला को तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : मटियारी धाम में श्रीराम कथा श्रवण करने उपस्थित हुए राजेश्री महन्त, व्यास पीठ पर विराजित है अनंत श्री विभूषित सियारामशरण महाराज...

इसके बाद महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. ख़ुशबू कच्छप ने सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में सिज़ेयरियन ऑपरेशन का प्लान किया और ओटी स्टाफ के साथ मिलकर ऑपरेशन चालू किया. 40 मिनट के ऑपरेशन के बाद मां ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया. आपको बता दें कि पिछले 15 दिन में यह दूसरी कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला है, जिसका सफल सिज़ेयरियन ऑपरेशन किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!